November 20, 2026 11:36 pm

BREAKING NEWS

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रायपुर, 30 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित जैनम मानस भवन में श्री आनंदम धाम पीठ के पीठाधीश्वर परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान का प्रकाश ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और उद्देश्य भी प्रदान करते हैं। गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों का मार्गदर्शन समाज में नैतिक मूल्यों, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं और अधिक मजबूत होती हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!