ग्राम पंचायत कारसिंग में 15 लाख रुपये के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन

रायपुर, 01 जुलाई 2026

 ग्राम पंचायत कारसिंग में 15 लाख रुपये के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन

 ग्राम पंचायत कारसिंग में 15 लाख रुपये के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन

कोंडागांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में  बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत कारसिंग में 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले व्यावसायिक परिसर का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। व्यावसायिक परिसर के निर्माण से स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे तथा क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र श्रमिक अपना श्रमिक पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है और इसके लिए सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में कोण्डागांव जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा, श्री पिलसू नेताम, श्री रामसिंग कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!