November 21, 2026 10:51 am

BREAKING NEWS

ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान *न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह 2026 का समापन बाइक जागरूकता रैली एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ संपन्न* फलस्तीन के समर्थन में भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों के पक्ष में किया मतदान खंडवा में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से नीचे दबा 7 वर्षीय बालक; मौत

चित्रकूट की चौरासी कोसीय परिक्रमा प्रारम्भ

भारत भर से आये श्रद्धालु हुए सम्मिलित

चित्रकूट,
परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज द्वारा जानकीकुंड स्थित श्री रघुबीर मन्दिर आश्रम बड़ी गुफा से प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री चित्रकूटधाम चौरासी कोसीय परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

यह यात्रा चित्रकूट धाम के विभिन्न पवित्र स्थानों पर होती हुई, ग्यारह दिवसों में समापन करेगी।

ट्रस्टी डॉ बीके जैन ने इस अवसर पर बताया कि इस चौरासी कोसीय परिक्रमा के अन्तर्गत प्रतिवर्ष भारत भर के विभिन्न प्रान्तों से आये पूज्य सन्त-महन्त एवं परिक्रमा यात्री सम्मिलित होते हैं एवं फाल्गुन शुक्ल द्वितीया से प्रारम्भ होकर फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तक यह यात्रा भगवान श्री राम के वनवास काल के पदचिन्हों पर चलते हुए चित्रकूट धाम के मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश में स्थित सीमावर्ती अंचल में महत्वूर्ण तीर्थस्थलों का पैदल दर्शन कर पुनः रघुबीर मन्दिर परिसर में धूमधाम से समापन को प्राप्त होती है।

इस वर्ष भीपरिक्रमा हेतु हजारों की संख्या में संत एवं गृहस्थ पूरी आस्था के साथ जुड़े हैं। सभी श्रद्धालों को भोजन प्रसाद तथा दक्षिणा देकर, तिलक लगाकर आदरपूर्वक परिक्रमा हेतु भगवान श्री हनुमान जी का प्रतीक ध्वज के साथ कोतवाल संतों के निर्देशन में प्रस्थान करवाया गया। कार्यक्रम में पूज्य संत श्री सीताशरण जी महाराज, श्री फलहारी जी महाराज, श्री नागा जी पंजाबी भगवान, श्री राघवशरण पुजारी, के साथ ट्रस्टी डॉ बीके जैन, उषा जैन, आर बी सिंह चौहान, आचार्य अनिल शास्त्री एवं गुरुकुल के आचार्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!