September 27, 2026 3:29 pm

BREAKING NEWS

विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सालों से लंबित समस्याओं का हो रहा निराकरण पंचायत चुनाव में चुनावी खर्च की लिमिट फाइनल, उम्मीदवारों के लिए नए नियम और जरूरी शर्तें नेपाल के पानी से डरने की जरूरत नहीं! बिहार का जल संसाधन विभाग दे रहा गारंटी जनजातीय विरासत के संरक्षण, जनजातीय कल्याण तथा संग्रहालय निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा किए गए अभिनव कार्यों को प्रतिष्ठित SKOCH Gold Award से सम्मानित किया गया जानिए कब है अहोई अष्टमी का व्रत, सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संतान की लंबी उम्र के लिए इसका खास महत्व ट्रंप की घुड़कियों के बीच भारत में उतरे F-35 जेट्स, एक हफ्ते में अमेरिका के साथ हुए ये 10 बड़े समझौते

चित्रकूट जिले के आंचलिक क्षेत्रों में बारिश से खिले किसानों के चेहरे फ़सल के लिए आसमान से अमृत की बरसात

चित्रकूट जिले के आंचलिक क्षेत्रों में मवाठ की बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। इस वर्षा को फसलों के लिए अमृत के समान माना जा रहा है। गेहूं, अरहर, चना और सरसों की फसलों को इससे विशेष लाभ मिलेगा। 

बारिश के साथ तेज गैलन (हवा) चलने से ठंडक भी बढ़ गई है, जिससे मौसम और सुहाना हो गया है। क्षेत्र के किसान अब बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 दिसंबर और 29 दिसंबर को भी बारिश होने की संभावना है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश का यह दौर फसलों के लिए बेहद अनुकूल है। किसान इस मौसम का भरपूर लाभ उठाने की तैयारी में जुट गए हैं। 

किसानों की प्रतिक्रियाएं

स्थानीय किसान रघुनाथ सिंह ने कहा, “मवाठ की बारिश हमारे लिए वरदान है। इससे रबी फसलों को नई जान मिलेगी।” वहीं, एक अन्य किसान राम विशाल, और और रामनारायण ने बताया कि सरसों और चने की फसल इस बारिश से और बेहतर होगी। 

चित्रकूट के किसान इस मौसम को ईश्वर का आशीर्वाद मान रहे हैं और आने वाले दिनों में फसलों से अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!