October 27, 2026 11:58 pm

BREAKING NEWS

कच्चे मकान की मुश्किलों से मिली मुक्ति : पक्के घर में संवर रही खोरबाहरीन बाई की जिंदगी न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चौंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक, जानिए 27 अक्टूबर 2026 के अहम निर्णय केन-बेतवा परियोजना पर विरोध तेज, दिव्या अहिरवार ने जमानत लेने से किया इनकार; समर्थन में पन्ना पहुंचीं वृंदा करात 5 राज्यों में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में अधिकारियों के होंगे तबादले

चित्रकूट में दिल दहला देने वाली घटना मामूली फोड़े ने मासूम की जान झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप

चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पियरिया माफी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मामूली से फोड़े ने 10 वर्षीय मासूम सतिन की जान ले ली। सतिन, कल्लू रैदास का पुत्र था, जिसकी गर्दन पर एक छोटा फोड़ा निकला था। गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर ने इसे सामान्य बताते हुए इंजेक्शन लगाने की बात कही। उसने दावा किया कि दो दिन में सब ठीक हो जाएगा।

लेकिन इस इंजेक्शन के कुछ ही देर बाद सतिन की हालत बिगड़ने लगी, और देखते ही देखते वह तड़पते हुए दुनिया छोड़ गया। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।

सतिन के पिता कल्लू मजदूरी करने दूसरे प्रदेश में हैं, जबकि मां ने गांव में इलाज करवा लिया, भरोसा किया… और अपने बेटे को खो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!