
छतरपुर के बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है. गोली युवक के सीने में लगी और पसलियों में फंस गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए गोली निकाली। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गोलीबारी के कारण और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है.
घायल युवक ने पुलिस को बताया- सालिगराम गर्ग गांव के गरीबों की जमीन हड़प रहा है। वह आज सुबह अपने साथियों के साथ मेरे घर पहुंचा. उन्होंने मुझे घर से बाहर खींच लिया. सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद सालिगराम ने तीन-चार राउंड फायरिंग की. एक गोली मुझे लगी.

घायल को (टी-शर्ट में) परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है
शालिग्राम पहले भी विवादों में रह चुके हैं
- फरवरी 2023: उन पर गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की शादी के दौरान पिस्तौल लहराने, धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगा था. मामले में एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. बाद में उन्हें जमानत दे दी गई.
- अप्रैल 2024: सागर जिले के मुगवारी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट और हंगामा का मामला सामने आया है. इस घटना में पुलिस ने शालिग्राम गर्ग और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
- दिसंबर 2024: एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शालिग्राम गर्ग ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अपने रिश्ते खत्म करने की बात कही थी. बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके निजी मामलों का बागेश्वर धाम या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कोई संबंध नहीं है.









