November 17, 2026 11:01 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से गांधीसागर पंप स्टोरेज हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट को मिली तेज गति पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान MS Dhoni Retirement: तीन दिन पहले ही एमएस धोनी ने CSK को दे दी थी संन्यास की अंदरूनी जानकारी मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : श्री अरुण साव संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अवमानना मामले में नहीं मिली राहत; कोर्ट ने लगाई फटकार

जबलपुर पुलिस की कार्रवाई: स्कूलों के पास तंबाकू बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई

मप्र पुलिस का पंद्रह दिवसीय नशा विरोधी अभियान 'नशे से दूरी है जरूरी' इस समय पूरे प्रदेश में चल रहा है। जबलपुर में भी एसपी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं.

पुलिस ने कार्रवाई के लिए उन स्थानों की पहचान की है जहां स्कूलों के पास पान मसाला और तंबाकू बेचा जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल ने नगर निगम, महिला एवं बाल विकास और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, शपथ दिलाई और फिर त्वरित कार्रवाई के लिए सड़कों पर उतरे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल अंजुल अयंक मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम एवं महिला एवं बाल विकास कार्यालय के अधिकारियों एवं थाना प्रभारी बेलबाग जीतेन्द्र पाटकर एवं बेलबाग पुलिस थाना टीम के साथ छापेमारी की गई एवं बेलबाग थाना क्षेत्र में स्कूल/शैक्षिक संस्थानों के पास स्थित दुकानों की जांच की गई।

पुलिस ने बाई का बाग स्थित एक सरकारी स्कूल के गेट के पास स्थित एक दुकान पर छापा मारा। दुकान संचालक ने अपना नाम घमापुर चौक खटीक मोहल्ला निवासी दिनेश सोनकर बताया।

दुकान की तलाशी लेने पर सिगरेट, गुटखा और पान मसाला मिला, जिसे जब्त कर लिया गया और दुकान संचालक के खिलाफ बेलबाग थाने में कानूनी कार्रवाई की गई।

इसी तरह अन्य शिक्षण संस्थानों के पास स्थित दुकानों पर भी छापेमारी कर जांच की गयी. जिन दुकानों पर गुटखा, पान मसाला आदि पाया गया, उन्हें सीज कर दिया गया और नगर निगम की टीम द्वारा चालान की कार्रवाई की गई।

शिक्षण संस्थानों के निकट स्थित दुकान संचालकों को हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित सामग्री न बेचें, यदि दुकान में कोई भी नशे से संबंधित सामग्री पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!