October 20, 2026 12:15 am

BREAKING NEWS

रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने महाअष्टमी पर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की बाघों एवं मवेशियों की सुरक्षा हेतु परिधिवर्ती ग्रामों में टीकाकरण माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत सूर्य-शनि का षडाष्टक योग बढ़ा सकता है परेशानी! वृषभ, तुला और मीन राशि वाले रहें सतर्क

जबलपुर में सौतेले पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बालिका ने दी जान, आरोपी गिरफ्तार

 जबलपुर

 गढ़ा थाना क्षेत्र में एक बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके सौतेले पिता रामप्रसाद मरकाम (28) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली किशोरी

बालिका घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी। पुलिस को मामले की जांच के दौरान मृतका की मां और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए गए।
आरोपी रामप्रसाद शराब पीने का आदी है

बयानों में सामने आया कि आरोपी रामप्रसाद शराब पीने का आदी है। वह नशे में घर आकर अपनी पत्नी, सौतेले बेटे और बेटी के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित करता है। भय के कारण दोनों बच्चे पड़ोसियों के घर खाना खाते और सोते थे।

प्रताड़ना और भय से परेशान होकर दी जान

पुलिस जांच के अनुसार, प्रताड़ना और भय से परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे अभिरक्षा में लिया है। मामले की जांच जारी है।

सुनीता मर्सकोले को साथ रखे है

सैनिक सोसायटी दानवबाबा के पास रितेश कोरी के मकान में किराए से रहने वाले पेशे से राजमिस्त्री मंडला के नैनपुर स्थित ग्राम मक्के मोहगांव निवासी 28 वर्षीय रामप्रसाद मरकाम ने गढ़ा पुलिस को बताया कि छह वर्षों से बालाघाट के चांगोटोला मोहगांव निवासी सुनीता मर्सकोले को साथ रखे है।

मां के पहले पति बेटाटा-बेटी साथ में रहते हैं

रामप्रसाद मरकाम ने बताया कि सुनीता के पहले पति से 15 साल का बेटा अनुज मर्सकोले और 10 साल की बेटी मोनिका मर्सकोले भी साथ में रहते हैं। रामप्रसाद काम की तलाश में कृपाल चौक गया था।

पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली

दोपहर में जब वह लौटा तो बेटे अनुज ने बताया कि मोनिका ने कमरे मैं ऊपर डले पाइप से गमछा बांधकर फांसी लगा ली है और अंदर से कुंडी बंद है।
मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा

आसपास के मोहल्ले वालों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, तो बच्ची फंदे पर मृत अवस्था में लटकी मिली। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!