
जबलपुर में रविवार देर रात (7 जून) तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटर सवार को कुचल दिया. स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटर ट्रक के नीचे फंस गया। करीब 50 मीटर तक घसीटे जाने के कारण स्कूटर और ट्रक के निचले हिस्से में आग लग गई। शव की हालत ऐसी थी कि मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए थे.
घटना माढ़ोताल थाना क्षेत्र के खजरी खिरिया बायपास की है. जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे एक स्कूटर सवार युवक बायपास से जबलपुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आग लग गई, जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया।
देखिए घटना स्थल की 4 तस्वीरें

घिसटने के कारण स्कूटर और हाईवा के निचले हिस्से में आग लग गई।

आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा.

दमकल कर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

शव की हालत ऐसी थी कि मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए थे.
भारी वाहन जब्त, चालक की तलाश जारी
बाइपास पर मौजूद ट्रक चालकों ने नीचे से घायल व्यक्ति को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर माढ़ोताल और हनुमानताल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने भारी वाहन को जब्त कर लिया है. चालक की तलाश की जा रही है।









