June 16, 2026 11:38 pm

जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

 रायपुर, 16 जून 2026

जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम के सामने जुदेव चौक में तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 16 से 18 जून तक आयोजित इस प्रदर्शनी में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यशप्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया अभियान, लखपति दीदी योजना तथा विकसित भारत संकल्प अभियान जैसी प्रमुख योजनाओं की उपलब्धियों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। साथ ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर आधारित वृत्तचित्रों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है, जो आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने से लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने ऐसी प्रदर्शनी को शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया। प्रदर्शनी में देश की आधारभूत संरचना के विकास को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसमें विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज, अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों, सेमीकंडक्टर निर्माण, डिजिटल क्रांति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा स्वदेशी रक्षा उत्पादन, रक्षा निर्यात में वृद्धि और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में हुए नवाचारों को भी दर्शाया गया है। छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा हितग्राहियों की प्रेरक सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। रंगीन छायाचित्रों, आंकड़ों, ग्राफिक्स और सूचना पटलों के माध्यम से योजनाओं के प्रभाव को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

जनसंपर्क विभाग द्वारा इस अवसर पर ‘जनमन’ पत्रिका, ‘सुशासन के नवीन आयाम’ सहित विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों की विशेष सहभागिता देखने को मिल रही है। जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और देश की उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!