November 21, 2026 11:44 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

रायपुर, 20 सितम्बर 2026

 डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

41वें चक्रधर समारोह-2026 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति से यादगार बन गई। प्रतिष्ठित मणिपुरी नृत्यांगना डॉ. मंजू ईलांग्बाम ने अपनी भावपूर्ण और लयबद्ध प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति में मणिपुरी नृत्य की शास्त्रीय गरिमा, कोमलता और भाव-अभिनय का सुंदर समन्वय देखने को मिला। प्रस्तुति के दौरान उनकी सहज पदचाल, भाव-भंगिमाओं और लयकारी ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। मणिपुरी नृत्य की पारंपरिक शैली को उन्होंने अपनी प्रभावशाली नृत्याभिव्यक्ति के माध्यम से जीवंत किया। प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकार का उत्साहवर्धन किया।
डॉ. मंजू ईलांग्बाम मणिपुरी शास्त्रीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर और शोधकर्ता हैं। उन्होंने विश्व-भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन से मणिपुरी नृत्य में स्वर्ण पदक के साथ पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें संगीत नाटक अकादमी उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार तथा मणिपुर राज्य कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर इरोम रॉबर्ट सिंह ने तालवाद्य, मायोंगबाम प्रियानी देवी ने गायन एवं संगीत तथा लाइमायुम नेल्सन शर्मा ने सितार वादन से संगत दी। कलाकारों की प्रभावी संगत ने प्रस्तुति की सुंदरता को और निखार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!