November 27, 2026 11:11 pm

BREAKING NEWS

त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी और हरीश रावत समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह रावत के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दोनों नेताओं ने इस दुख की घड़ी में त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!