July 11, 2026 11:28 pm

दतिया राजघराने से घनश्याम कांग्रेस प्रत्याशी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह का नाम लगभग फाइनल कर लिया है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक पार्टी नेतृत्व के बीच उनके नाम पर सहमति बन गई है. कांग्रेस जल्द ही नाम का औपचारिक ऐलान कर सकती है. उपचुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी से होगा.

घनश्याम सिंह दतिया राजपरिवार के मुखिया हैं। जिले की राजनीति में उन्हें प्रभावशाली माना जाता है. उनके पिता महाराज कृष्ण सिंह जू देव 1984 में भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद थे। 72 वर्षीय घनश्याम सिंह के पास एमए की डिग्री है। वह दो बार दतिया और एक बार सेवढ़ा से विधायक रह चुके हैं।

1993 में पहली जीत, 1998 में टिकट नहीं मिला

घनश्याम सिंह ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 1993 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के शंभू गोस्वामी को हराकर जीता था। 1998 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया और कांग्रेस ने चंदन सिंह को उम्मीदवार बनाया, लेकिन पार्टी चुनाव हार गई।

2003 में दोबारा विधायक बने, 2008 में नरोत्तम से हार गए

2003 में कांग्रेस ने फिर उन पर भरोसा जताया और उन्होंने राजेंद्र भारती को हराकर जीत हासिल की. 2008 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्हें बीजेपी के डॉ. नरोत्तम मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा.

सेवढ़ा से जीत और हार का सफर

2013 में कांग्रेस ने उन्हें सेवढ़ा से उम्मीदवार बनाया, जहां वह बीजेपी के प्रदीप अग्रवाल से करीब 1800 वोटों से हार गए. 2018 में उन्होंने सेवढ़ा से वापसी की और बीजेपी के राधेलाल बघेल को हराकर विधायक बने. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें फिर सेवढ़ा से टिकट दिया, लेकिन इस बार बीजेपी के प्रदीप अग्रवाल ने उन्हें हरा दिया.

अब सीधा मुकाबला आशुतोष तिवारी से

दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है. ऐसे में अब कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार घनश्याम सिंह और बीजेपी के आशुतोष तिवारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!