November 21, 2026 12:30 pm

BREAKING NEWS

मार्को रुबियो बोले- चारों देश मिलकर बनाएंगे बड़े बाजार और रोजगार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर

धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना

एमसीबी, 15 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी का शुभारंभ होते ही किसानों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। किसानों की उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर खरीदी केंद्रों पर देखने को मिल रहा है। डिजिटल टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल और पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता से किसानों को धान विक्रय में सहूलियत मिल रही है।

इसी कड़ी में एमसीबी जिले के ग्राम साल्ही निवासी किसान बहादुर सिंह अपनी 62 क्विंटल धान की उपज लेकर चैनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया से संतुष्ट किसान बहादुर सिंह ने शासन की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

घर बैठे मिला टोकन, लंबी कतारों से मिली राहत
किसान बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने घर बैठे ही श् टोकन तुंहर श् मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना टोकन प्राप्त कर लिया। इससे उन्हें उपार्जन केंद्र के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिली। डिजिटल सुविधा के कारण उनका समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था ने धान विक्रय की प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है।

उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा का रखा गया ध्यान
बहादुर सिंह ने बताया कि चैनपुर धान उपार्जन केंद्र में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। धान की तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं माप उपकरण उपलब्ध हैं। वहीं, पर्याप्त बारदाने की उपलब्धता से धान विक्रय में किसी प्रकार की बाधा नहीं आ रही है। केंद्र में किसानों के बैठने और शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में खरीदी की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। किसानों को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों का भरोसा बढ़ा है और वे सहजता के साथ अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी किसानों के लिए राहत
किसान बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का निर्णय किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि किसानों के परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ ही खेती-किसानी को आगे बढ़ाने में भी सहायक होती है।
उन्होंने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं, डिजिटल टोकन सुविधा और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। बहादुर सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा और हितों को प्राथमिकता देते हुए की जा रही व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!