पवन कल्याण के रिसेप्शन में अव्यवस्था | मंच पर भीड़ से परेशान अतिथि

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण बुधवार को साउथ फिल्म निर्माता मेहर रमेश की बेटी के रिसेप्शन में शामिल हुए। जैसे ही पवन पर नजर पड़ी, प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई और उनकी सुरक्षा टीम उन्हें बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आई।

जैसे ही पवन मंच पर पहुंचे, भारी भीड़ के कारण रिसेप्शन में मेहमानों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे कुछ मेहमान परेशान दिखे। इस शादी में पवन के अलावा साउथ इंडस्ट्री के कई और लोग भी शामिल हुए थे.

रिसेप्शन में पवन कल्याण अपनी पत्नी पूर्व रूसी मॉडल अन्ना लेझनेवा के साथ पहुंचे। जैसे ही उन्होंने एंट्री की वहां मौजूद सभी कैमरामैन उनकी तस्वीरें खींचने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान पवन कल्याण ने इशारे से उनसे तस्वीरें न लेने को कहा. इसके बाद वह मंच पर पहुंचे, जहां भारी भीड़ जमा थी.

पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना के साथ शादी के रिसेप्शन से निकलते हुए।

पवन कल्याण अपनी पत्नी अन्ना के साथ शादी के रिसेप्शन से निकलते हुए।

मंच पर पवन और उनकी पत्नी ने फिल्म निर्माता की बेटी को उपहार दिए. पवन कल्याण को मंच से उतरता देख कई लोग तस्वीरें खींचने के लिए उत्सुक हो गए, इसी दौरान मंच पर मौजूद मेहमान खुद धक्का-मुक्की का शिकार हो गए.

रिसेप्शन में ये सेलिब्रिटीज भी हुए शामिल-

शादी में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

शादी में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी भी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

शादी में साउथ एक्टर वेंकटेश भी पहुंचे हैं.

शादी में साउथ एक्टर वेंकटेश भी पहुंचे हैं.

शादी में एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी पहुंचे.

शादी में एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा भी पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!