November 20, 2026 8:15 pm

BREAKING NEWS

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उत्तरी हवाओं की दस्तक से राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू, फतेहपुर में 5.7 डिग्री पर पहुंचा पारा JPMorgan Chase पर बड़ा साइबर अटैक, थर्ड-पार्टी कंपनियों से ग्राहकों का डेटा चोरी भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों और कुंभ-2027 की भव्यता से जुड़ी प्रतिकृति की भेंट

बहनों का मान, ‘विष्णु भैया‘ का सम्मान, महिला सशक्तिकरण से छत्तीसगढ़ महान

रायपुर, 29 अगस्त 2026

बहनों का मान, ‘विष्णु भैया‘ का सम्मान, महिला सशक्तिकरण से छत्तीसगढ़ महान

राखी के पवित्र धागे में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास की डोर बंधी होती है। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए यह खुशी और भी खास हो गई, जब ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन योजना की किश्त जारी कर बहनों को स्नेह का उपहार दिया।

महासमुंद जिले के खल्लारी की लखपति दीदी श्रीमती वंदना यादव ने प्रदेश के मुखिया ‘विष्णु भैया‘ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सुशासन की सरकार में प्रदेश की माताओं-बहनों को नया आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का नया अवसर मिला है।
श्रीमती वंदना यादव ने बताया कि वे पहले अपने घर तक ही सीमित थी। घर से बाहर नही निकलती थी। लेकिन समूह से जुड़कर उन्हें नया संबल मिला। उन्हें बिहान बाजार खोलने का अवसर मिला, जिसमें वे समूह की दीदियों द्वारा बनाए उत्पाद का विक्रय करती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति तो सुधरीही है समूह की दीदियों को भी लाभ हो रहा है। श्रीमती यादव ने ‘विष्णु भैया‘ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!