August 5, 2026 6:30 am

BREAKING NEWS

BREAKING: बृजभूषण शरण सिंह की बड़ी जीत, महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला India Digital Politics: Can Online Backlash Change Election Results? Khatron Ke Khiladi Injuries; Gaurav Khanna Rubber Bullet – Rubina Dilaik Daisy Shah By-poll Election Result: तीन राज्यों में उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी; बिहार के बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा…’, महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों में जश्न ‘आज मुझे जान से मार देंगे, समझ नहीं आ रहा भगवान के साथ गद्दारी…’, हमले के बाद बोले पप्पू यादव; समझ नहीं आ रहा किस बात पर माफी मांगू

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से अखिलेश यादव गदगद, कहा- भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही…

Bankipur by election: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर ‘बड़ा खेला’ कर दिया है।

चुनाव आयोग के अनुसार कुल 32 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के साथ जीत दर्ज की। इस बीच बांकीपुर में बीजेपी की हार पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है और उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

भगवान को नचाने का अहंकार रखनेवालों को भगवान…- अखिलेश यादव

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस हार को युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त परिणाम बताया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘भगवान को नचाने का अहंकार रखनेवालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझनेवालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है।’

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी बधाई

बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की जीत के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा ‘लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।

प्रशांत किशोर को 19,324 वोटों से मिली जीत

चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर उपचुनाव में कुल 32 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 64,151 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज को 44,827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले हैं, जो तीसरे नंबर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!