September 5, 2026 12:16 pm

बाबा नीम करोली महाराज के पावन जीवन पर आधारित फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

बाबा नीम करोली महाराज के पावन जीवन पर आधारित फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री !

हनुमान अंश बाबा नीम करोली के अलौकिक जीवन पर बनी फिल्म देखने पहुंचे सीएम धामी – महाराज जी के जयकारों से गूंजा हॉल!

देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम के प्रणेता और विश्वभर में आस्था के प्रतीक हनुमान के अवतार माने जाने वाले बाबा नीम करोली महाराज के जीवन दर्शन पर आधारित विशेष फिल्म देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म के माध्यम से बाबा के जीवन, उनके चमत्कारों और मानवता के कल्याण के संदेश को बेहद करीब से अनुभव किया। बाबा नीम करोली महाराज की महिमा न केवल देश में बल्कि विदेशों (जैसे अमेरिका के स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग जैसी हस्तियों) तक फैली हुई है।

मुख्यमंत्री का यह कदम प्रदेश में आध्यात्मिक पर्यटन (Spiritual Tourism) और संतों के विचारों को आम जनमानस तक पहुँचाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। फिल्म देखने के बाद सिनेमाघर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!