November 21, 2026 12:28 pm

BREAKING NEWS

मार्को रुबियो बोले- चारों देश मिलकर बनाएंगे बड़े बाजार और रोजगार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर

बिहान की सोलर दीदियां गांव-गांव पहुंचा रहीं सौर ऊर्जा का उजियारा

रायपुर, 12 नवंबर 2026

‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में तीन जिलों की महिलाओं ने साझा किया सोलर उद्यम का अनुभव

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सोलर दीदियों ने प्रशिक्षण और समूह के सहयोग से सौर ऊर्जा के तकनीकी कार्यों से जुड़कर आजीविका के नए अवसर के बारे में बताया। दीपावली पर सोलर पैनल लगवाने को लेकर चंदा और सूरज की हल्की-फुल्की बातचीत से शुरू हुआ कार्यक्रम आगे चलकर दीदियों के कार्य, प्रशिक्षण और अनुभवों की प्रेरक चर्चा बना।

कार्यक्रम में सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता श्री बिंबिसार नागार्जुन ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और बिहान के संकुल स्तरीय संगठनों (सीएलएफ) की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर दीदियां परिवारों की जरूरत समझने, दस्तावेज और आवेदन तैयार कराने, सोलर प्रणाली की स्थापना तथा स्थापना के बाद सहयोग देने में मदद कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि 16 सीएलएफ विक्रेता के रूप में पंजीकृत हो गए हैं और 801 महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में चिन्हित कर प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि 500 से अधिक स्थापना के आवेदन प्राप्त होने के साथ अब तक 76 कनेक्शन स्थापित भी किए जा चुके हैं। उन्होंने सोलर दीदी के रूप में होने वाली आय के संबंध में भी जानकारी दी और भविष्य की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

कबीरधाम जिले के ग्राम समनापुर की श्रीमती अंजनी पटेल ने बताया कि बिहान से जुड़ने के बाद उन्होंने प्रशिक्षण लिया और सोलर वेंडर के रूप में कार्य शुरू किया। बलौदाबाजार जिले के ग्राम चक्रवाय की श्रीमती संगीता धृतलहरे ने पैनल की फिटिंग, दिशा और रखरखाव से जुड़े प्रशिक्षण का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पैनल फिट करने के काम में उनके साथ पूरा परिवार भी हाथ बंटा रहा हैं। महासमुंद जिले के ग्राम कुरुभाठा की श्रीमती अग्नि दीवान ने घर-घर सर्वे, योजना की जानकारी देने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने के अपने अनुभव बताए। सोलर पैनल स्थापना के काम से उन्हें कमीशन भी मिलता है।

सोलर पैनल लगवाने सोलर दीदीयां करेंगी समन्वय

कार्यक्रम में श्रोताओं की जिज्ञासाओं के जवाब देते हुए योजना की जानकारी दी गई और आवेदन तथा पैनल स्थापना की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए सोलर दीदियों ने लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना के लिए अपने स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन, सीएलएफ या बिहान ब्लॉक कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर सोलर दीदियां संबंधित बिजली विभाग से समन्वय भी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!