बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बस में लगी आग

सोमवार रात को उज्जैन आ रही एक बस ने पंथ पिपलाई, उज्जैन में बलराम जाट ढाबा के पास सड़क पर बैठी दो गायों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गायों की मौत हो गयी. इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये.

उन्होंने पहले यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया, फिर पथराव कर बस की खिड़कियां तोड़ दीं और बस में आग लगा दी। पूरी बस जलकर राख हो गई. बस इंदौर विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया और उज्जैन-इंदौर रोड पर अफरा-तफरी मच गई.

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि दो गायों की मौत के बाद कुछ लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी है. मामले की जांच की जा रही है।

4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना

बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया, फिर पथराव किया गया और बस की खिड़कियां तोड़ दी गईं

बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया, फिर पथराव किया गया और बस की खिड़कियां तोड़ दी गईं

बस की खिड़कियां टूटने के बाद सड़क पर टुकड़े बिखरे नजर आए

बस की खिड़कियां टूटने के बाद सड़क पर टुकड़े बिखरे नजर आए

गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी

गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी

आग लगने से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया

आग लगने से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया

शुक्ला की बसें पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं

18 सितम्बर 2025 इंदौर-उज्जैन (सांवेर) रोड पर चार मौतें

बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपत्ति और दो बच्चों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे ने अरबिंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया।

महू के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम से रजिस्टर्ड है और बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के कार्यालय से संचालित होती है.

हादसे में दंपत्ति और उनके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे में दंपत्ति और उनके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई

बस के शीशे तोड़ दिए गए और आग लगाने की कोशिश की गई

हादसे के बाद चालक व खलासी भाग गये. मौके पर मौजूद लोगों ने गुस्से में आकर बस की खिड़कियां तोड़ दीं और आग लगाने की कोशिश की. एडिशनल एसपी द्विवेदी ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है. बस ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के वक्त सड़क का सिर्फ एक तरफ का हिस्सा खुला था।

ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए बस चला रहा था

पुलिस जांच में पता चला कि ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेज रफ्तार से बस चला रहा था. यात्रियों ने उसे गति कम करने की चेतावनी दी थी, लेकिन उसने गति कम नहीं की।

14 जनवरी 2026- बाइक सवार को टक्कर मारी, लोगों ने लगाई आग

इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे नाराज भीड़ ने बस में आग लगा दी. हंगामा के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया.

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे पटेल ब्रिज के पास हुई. फायर ब्रिगेड कर्मचारी के मुताबिक छोटी ग्वालटोली से आगे शुक्ला ब्रदर्स की बस में आग लगने की सूचना मिलने पर टीम भेजी गई थी। जब टीम पहुंची तो बस से ऊंची-ऊंची लपटें निकल रही थीं।

फायर ब्रिगेड एसआई शोभाराम मालवीय ने बताया कि एक टैंक पानी से आग पर काबू पा लिया गया। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद बस में आग लग गई. हालांकि, बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई।

बाइक में टक्कर लगने के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी

बाइक में टक्कर लगने के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!