October 27, 2026 12:54 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में गुरु महाराज टेकचंद जी के 215वें समाधि पर्व पर किए दर्शन, धर्मस्थल के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा चीन से तनाव के बीच ITBP की बड़ी तैयारी, LAC पर जवानों की तैनाती तेज करने के लिए खरीदे जाएंगे 24 वाहन भोपाल मेट्रो की कमाई पर संकट, 7 दिन के खर्च की भरपाई में लग सकते हैं 100 दिन; यात्री अब भी कम 18 घंटे काम करने के बाद भी पति से आधी सैलरी, दक्षिण कोरिया की महिला की कहानी पर छिड़ी बहस मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

भोपाल बस स्टैंड पर भीषण आग, 3-4 बसें जलकर खाक – Petrol News

 

भोपाल
राजधानी भोपाल के अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 3 से 4 बसें आग की लपटों में घिर गईं।

घटना के बाद पूरे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं का काला गुबार और ऊंची उठती लपटें देखकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और आग पर काबू पाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

आग लगने का प्राथमिक कारण क्या है और इसमें किसी प्रकार की जनहानि हुई है या नहीं, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस और प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!