BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड, सुशासन तिहार के समाधान शिविर में स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का मिला लाभ… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के गृह प्रवेश में की सहभागिता, मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सोखता पिट निर्माण में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश… 14 साल बाद मार्को रूबियो का कोलकाता दौरा, बंगाल में भूराजनीतिक और निवेश पर चर्चा तेज सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं….. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा…. करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात…

भोपाल सिविक बॉडी पर अतिरिक्त ₹2.5 करोड़ का बोझ

तेल कंपनियों ने थोक में पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले ग्राहकों के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब उन्हें आम उपभोक्ताओं से 30 फीसदी तक महंगा ईंधन खरीदना होगा. इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. भोपाल नगर निगम की बात करें तो अब उसे प्रति लीटर 49 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. इससे निगम को हर माह ढाई करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेल कंपनियों ने थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. अब कंपनियों ने पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि थोक उपभोक्ताओं को डिस्काउंट रेट पर नहीं, बल्कि निर्धारित थोक रेट पर डीजल-पेट्रोल दिया जाए।

कंपनियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर किसी भी पंप ने थोक उपभोक्ताओं को कम दाम पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराया तो संबंधित पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसका असर भोपाल में दिखना शुरू हो गया है.

पुरानी दर पर डीजल देने से इनकार

नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां जब निर्धारित रिटेल पंपों पर डीजल लेने पहुंचीं तो पंप संचालकों ने पुरानी दर पर डीजल देने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों को बताया गया कि थोक उपभोक्ताओं को अब 142 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल मिलेगा. पहले नगर निगम को करीब 93 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल मिलता था. यानी नए और पुराने रेट में करीब 49 रुपये प्रति लीटर का अंतर है.

कचरा संग्रहण कार्य पर असर

बताया जाता है कि पंपों से समय पर डीजल नहीं मिलने के कारण करीब 2 से 3 घंटे तक कूड़ा उठाव का काम प्रभावित रहा. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पंपों से डीजल की आपूर्ति फिर से शुरू हुई, जिसके बाद कचरा संग्रहण फिर से शुरू किया गया। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखा. कई इलाकों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में देरी हुई तो कुछ जगहों पर गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच सकीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!