
फिल्म 'यशवंत' में मशहूर मधु ने नाना पाटेकर (इंस्पेक्टर यशवंत लोहार) की पत्नी रागिनी लोहार का किरदार निभाया था.
एक्ट्रेस मधु शाह ने हाल ही में फिल्म 'यशवंत' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर नाना पाटेकर ने उन्हें सच में थप्पड़ मार दिया था और जवाब में उन्होंने भी नाना को असली थप्पड़ जड़ दिया था.
हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में मधु ने बताया कि 'यशवंत' के एक सीन के दौरान उन्हें रोना पड़ा था। वह सीन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना चाहती थीं, लेकिन नाना पाटेकर इसके पक्ष में नहीं थे। उनके मुताबिक, नाना चाहते थे कि अभिनेता भावनाओं को महसूस करें और स्वाभाविक रूप से अभिनय करें।
दरअसल सीन में नाना पाटेकर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था
मधु ने कहा, “उन्होंने (नाना पाटेकर) ने वास्तव में मुझे सीन के दौरान थप्पड़ मारा था। मेरी आंखों से असली आंसू निकल आए। मुझे बहुत गुस्सा आया क्योंकि उन्होंने रिहर्सल में ऐसा कभी नहीं किया। रिहर्सल के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ। टेक के दौरान उन्होंने मुझे पूरी तरह से चौंका दिया। उन्होंने वास्तव में मुझे थप्पड़ मारा था। मैं उस समय बहुत गुस्से वाली लड़की थी और शायद आज भी हूं। इसलिए मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने भी उन्हें जवाब में थप्पड़ मार दिया।”

फिल्म 'यशवंत' में वह सीन जहां मधु शाह नाना पाटेकर को थप्पड़ मारती हैं।
मधु के अनुसार, यह फिल्म का एक महत्वपूर्ण दृश्य था और निर्देशक अनिल मट्टू ने इसकी शूटिंग के लिए पूरा दिन आवंटित किया था, लेकिन अचानक हुए कुछ बदलावों के कारण यह दृश्य उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह दृश्य बहुत स्वाभाविक लगा और केवल आधे दिन में पूरा हो गया।
नाना से मेथड एक्टिंग के बारे में बहुत सी बातें सीखीं
मधु ने यह भी कहा कि इस घटना के बावजूद नाना पाटेकर ने कभी उनका अपमान नहीं किया. उनके अनुसार, नाना केवल अभिनय को लेकर सख्त थे और चाहते थे कि अभिनेता अपने किरदारों को पूरी तरह से महसूस करें और चित्रित करें। उन्होंने कहा कि नाना के साथ काम करते हुए उन्होंने मेथड एक्टिंग के बारे में कई चीजें सीखीं।

अजय देवगन स्टारर 'फूल और कांटे' मधु की पहली हिंदी फिल्म थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
मधु जल्द ही फिल्म 'गवर्नर' में नजर आएंगी
मधु जल्द ही फिल्म 'गवर्नर' में नजर आएंगी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपने करियर में मधु फूल और कांटे (1991), रोजा (1992), अल्लारी प्रियुडु (1992), योद्धा (1992) और जेंटलमैन (1993) जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।







