July 22, 2026 12:56 pm

महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह की राशि से गढ़ रही बेटी का भविष्य

रायपुर, 22 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की बेहतर वित्तीय योजना के लिए भी प्रेरित कर रही है। मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झलरी निवासी श्रीमती नंदिनी चतुर्वेदी ने महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से अपनी बेटी का बेहतर कल गढ़ रही है। उन्होंने प्राप्त राशि से अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प लिया। नंदिनी ने अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया और महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को नियमित रूप से उसमें जमा करना शुरू कर दिया। उनके इस निर्णय से बेटी की शिक्षा एवं भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार तैयार हो रहा है।

नंदिनी चतुर्वेदी ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास और आर्थिक संबल प्रदान किया है। पहले भविष्य के लिए नियमित बचत करना कठिन लगता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से वे अपनी बेटी के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। उनका मानना है कि छोटी-छोटी नियमित बचत भविष्य में बड़ी पूंजी का रूप लेती है। नंदिनी की यह पहल अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यह दर्शाती है कि यदि योजनाओं से प्राप्त राशि का सुनियोजित उपयोग किया जाए तो न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, बल्कि बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!