महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, श्रीमती प्रीति बैगा की बदली जिंदगी

पीडीएस और महतारी वंदन योजना के संयुक्त लाभ से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत

रायपुर, 27 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आकांक्षी विकासखंड गौरेला अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाड़पथरा की निवासी श्रीमती प्रीति सुजान बैगा इसकी एक प्रेरक मिसाल हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत नियमित रूप से प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से वे घर का राशन, सब्जी सहित अन्य आवश्यक घरेलू खर्च आसानी से पूरा कर रही हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम हुआ है।

श्रीमती प्रीति बैगा को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत भी नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध हो रहा है। महतारी वंदन योजना और पीडीएस के संयुक्त लाभ से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक सुदृढ़ हुई है तथा घरेलू जरूरतों की पूर्ति अब पहले से अधिक सहज हो गई है।

श्रीमती प्रीति सुजान बैगा का कहना है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना उनके परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!