October 31, 2026 12:06 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना किसानों की सुविधा के लिए राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को मिलेगी दूध की पर्याप्त आपूर्ति, उज्जैन में 255 करोड़ से तैयार हो रहा आधुनिक डेयरी प्लांट इंडियन नेवी को मिलेंगे 8 नए स्टील्थ वॉरशिप, 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के मध्य हुआ एमओओ

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुक्रम में आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट और क्रांति वीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना, मध्य प्रदेश के मध्य अकादमिक एमओयू सम्पन्न हुआ।

दोनों विश्वविद्यालय अब मिलकर  शैक्षणिक, शोध एवं अकादमिक नवाचार में सहयोग करेंगे।


रजत जयंती भवन स्थित कुलगुरु कार्यालय में आयोजित एमओयू कार्यक्रम में दोनों विश्वविद्यालयो की ओर से सहमति में हस्ताक्षर उपरांत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा और क्रान्तिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के कुलगुरु प्रो किशन यादव ने एक दूसरे को अनुबंध का आधिकारिक अभिलेख सौंपा।


उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय,  कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अकादमिक, रिसर्च और इनोवेटिव संस्थाओं से अनुबंध कर अकादमिक कोलैबोरेशन को बढ़ावा दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!