November 21, 2026 11:51 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में छह जिलों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर, 13 नवंबर 2026

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में छह जिलों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में छह जिलों के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और उनसे जुड़े विधिक प्रावधानों की प्रभावी जानकारी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने धमतरी में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की। प्रशिक्षण में धमतरी के साथ रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, कांकेर और बालोद जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

धमतरी के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर, केस वर्कर और मेडिकल पर्सन, संरक्षण अधिकारी, पुलिस विभाग के वूमेन हेल्प डेस्क के प्रतिनिधि तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में कार्यरत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को संबंधित कानूनों की जानकारी देना और उनके कार्यों में आवश्यक समन्वय के विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम में आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरीया और सुश्री दीपिका सोरी, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, आयोग के सचिव श्री रमेश साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति दुर्गम, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती कल्पना ध्रुव तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महेश मरकाम उपस्थित थे।

प्रशिक्षण सत्र में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, धमतरी श्री आनंद पाठक ने बाल अधिकारों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) और पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा की। इसके बाद श्री धनंजय तिवारी ने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कानूनों की तकनीकी जानकारी देते हुए भारतीय न्याय संहिता, घरेलू हिंसा से संबंधित कानून और महिलाओं के संरक्षण के लिए लागू अन्य विधिक प्रावधानों के बारे में बताया।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, कुरूद, जिला धमतरी श्रीमती रागिनी मिश्रा (तिवारी) ने महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका और सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ पुलिस विभाग के समन्वय के विषय पर जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि इन मामलों में संबंधित संस्थाओं और विभागों के बीच समन्वय किस प्रकार महत्वपूर्ण है। दानिश हुसैन ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की और प्रतिभागियों को इस क्षेत्र से संबंधित जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष डॉ. ममता साहू और आयोग की सदस्यों ने भी महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में धमतरी सहित रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, कांकेर और बालोद जिलों के सखी वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर, केस वर्कर, मेडिकल पर्सन, संरक्षण अधिकारी, पुलिस विभाग के वूमेन हेल्प डेस्क के प्रतिनिधि, विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!