October 19, 2026 4:01 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ कोलकाता भगदड़: एक अनाउंसमेंट से मची अफरा-तफरी, 19 लोगों की मौत की क्या थी वजह? नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम 19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में ताबड़तोड़ फायरिंग! जुहू में 3 लोगों ने चलाई गोलियां, अभिनेता सुरक्षित उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने छोड़ी पार्टी…दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनने से थे आहत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीपीपी मॉडल (पब्लिक,प्रायवेट,पार्टनशीप) योजना के तहत इंदौर में श्री अरबिन्दो हॉस्पिटल के सहयोग से शासकीय एम.वाय.हॉस्पिटल के न्यू कैंसर हॉस्पिटल ब्लॉक में 5 पेट सीटी स्केन सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में तेज गति से स्‍वास्थ्य सुविधाओं का ‍विस्तार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में प्रदेश के चार अन्य मेडिकल कॉलेजों, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा में भी इसी तरह के अत्याधुनिक सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत आम आदमी का उपचार सुलभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि इस तरह के अत्याधुनिक मेडिकल सेंटर स्थापित होने से गंभीर बीमारियों के इलाज में बेहद मदद मिलेगी। मरीजों का त्वरित ‍निदान और उपचार होगा,जिससे उनके जीवन की रक्षा की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में प्रदेश और देश में अग्रणी है और अब सेवा और परमार्थ के क्षेत्र में भी इंदौर नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब कैंसर के मरीजों को उपचार के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले दिनों में इस सेंटर का और विस्तार किया जाएगा और इस तरह की स्वास्थ सुविधा प्रदेश के अन्य जिलों में भी उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नालॉजी के द्वारा गंभीर बीमारियों का भी बेहतर तरीके से इलाज हो रहा है इसका प्रमाण शासकीय एमवाय. हॉस्पिटल, इंदौर है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पेट सीटी स्केन सेंटर का अवलोकन किया और श्री अरबिन्दो अस्पताल के चिकित्सकों से आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री अरबिंदो हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. विनोद भंडारी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा मरीजों के बेहतर उपचार के लिये निजी अस्पतालों को स्थापित करने में बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है। डॉ. भंडारी ने कहा कि एमजीएम कॉलेज का मैं पूर्व छात्र हूं और श्री अरबिंदो अस्पताल मेरी कर्म भूमि है। श्री अरबिन्दो अस्पताल के सहयोग से आगामी तीन महीनों में हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी केन्द्र की स्थापना की जायेगी।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट,सांसद श्री शंकर लालवानी विधायक सर्वश्री महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, रमेश मेंदोला,गोलू शुक्ला,पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, डॉ. मंजूश्री भण्डारी,डॉ.मोहित भण्डारी, डॉ.मोहक भण्डारी,एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.अरविंद घनघोरिया, एम.वाय. हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.अशोक यादव, डॉ.डी.के.शर्मा,श्री सुमित मिश्रा सहित चिकित्सा विशेषज्ञ,एवं चिकित्सा क्षेत्र के विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!