November 20, 2026 10:45 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग स्थापना का अवसर, 35 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान

रायपुर, 11 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामोद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत ग्रामोद्योग स्थापित करने के इच्छुक ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

प्रबंधक/सहायक संचालक ग्रामोद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय रायगढ़ को कुल 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के माध्यम से खनिज, वन, कृषि, रसायन, इंजीनियरिंग एवं सेवा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रकार के ग्रामोद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इनमें दोना-पत्तल उद्योग, आटा चक्की, मसाला उद्योग सहित कुल 117 प्रकार के उद्योग शामिल हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उद्योग स्थापना के लिए अधिकतम 35 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, स्व-सहायता समूहों एवं अन्य इच्छुक हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने में मदद मिलेगी।

इच्छुक हितग्राही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आवेदन एवं योजना संबंधी जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय रायगढ़, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-39, ग्रामोद्योग कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। योजना से संबंधित जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर +91-7898985249 एवं +91-7898985239 पर भी संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए ग्रामोद्योग स्थापना के लिए आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!