August 8, 2026 2:35 am

BREAKING NEWS

JPSC Protest: छात्रों की सरकार के साथ प्रथम दौर की वार्ता खत्म, बोले- मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन रहेगा जारी ‘ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती’; इजरायली मीडिया का बड़ा दावा अतीक अहमद के बगल में दफन होगा बेटा अबान, कसारी-मसारी कब्रिस्‍तान में खोदी गई 7 फीट की कब्र; क्‍या ‘लाडले’ को अंतिम बार देखने आएगी शाइस्‍ता परवीन कई घंटों की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, नोएडा से फरीदाबाद तक घंटों जाम, कई इलाकों में गिरे मकान; दो दिनों तक राहत नहीं, VIDEO पूरे यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, इटली के 27 शहरों में रेड अलर्ट जारी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया में टूटे रिकॉर्ड राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुनकरों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का हुआ त्वरित पहल – Aj Ki News

रायपुर, 07 अगस्त 2026

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत पथरिया में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

दरुवनकापा पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में व्हीलचेयर नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के पश्चात जनपद पंचायत पथरिया के अधिकारियों ने तत्काल आवेदक से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया। पात्रता की पुष्टि होने पर समाज कल्याण विभाग मुंगेली के माध्यम से हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई।

व्हीलचेयर मिलने के बाद हितग्राही एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, समाज कल्याण विभाग तथा जनपद पंचायत पथरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस सहायता से अब दैनिक जीवन की कठिनाइयों में काफी राहत मिलेगी। दिव्यांग पुरूषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने वाला प्रभावी बन चुका है। समय पर हुई कार्यवाही से प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!