राजनांदगांव जिले में 6,576 किशोरी बालिकाओं को लगा एचपीवी टीका

रायपुर, 30 जुलाई 2026

किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राजनांदगांव जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निरूशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

अब तक 6,576 बालिकाओं का हुआ सफल टीकाकरण

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत अब तक जिले की 6,576 किशोरी बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित एवं चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है तथा अब तक इसका कोई भी दुष्प्रभाव (साइड इफ़ेक्ट) सामने नहीं आया है।

शेष 4,001 पात्र बालिकाओं को भी लगेगा टीका

अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में टीकाकरण से वंचित रह गईं 4,001 पात्र किशोरी बालिकाओं का भी शीघ्र ही टीकाकरण किया जाएगा। यह सुविधा जिले के उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय और शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।

अभिभावकों से अपील

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवरतन ने जिले की सभी पात्र किशोरी बालिकाओं के माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय पर अपनी बेटियों का एचपीवी टीकाकरण कराएं और उन्हें सर्वाइकल कैंसर के जोखिम से सुरक्षित रखने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!