September 7, 2026 11:16 pm

BREAKING NEWS

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में बढ़ रही ऊर्जा आत्मनिर्भरता शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एजुकेशन किट वितरण- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 1500 छात्राओं को दी सौगात, कॉलेजों में विशाल डोम निर्माण की घोषणा नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल श्री डेका निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

रामघाट पर झिली सांस्कृतिक उजास, कथक की लय में डूबा चित्रकूट

चित्रकूट। संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित साप्ताहिक सांस्कृतिक श्रृंखला “सुर साधना” के तहत  रामघाट स्थित मंदाकिनी तट पर कला एवं संस्कृति की अद्भुत झलक देखने को मिली। अनुपमा त्रिपाठी के निर्देशन में गुरुकुल कथक साधना केंद्र, बाँदा के प्रतिभावान कलाकारों ने ऐसी अनुपम प्रस्तुतियाँ दीं कि पूरा घाट तालियों की गड़गड़ाहट से देर तक गूंजता रहा।

केंद्र की बाल कलाकार अधिरा गुप्ता, आन्या सिंह, अग्रिमा साहू, अनवी साहू, कोमल यादव, चंचल वर्मा और आरती यादव ने कथक एवं लोक नृत्य की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “जय जय जय शिव शंकर” की ऊँची, ऊर्जावान ध्वनि के साथ जब नृत्यांगनाओं ने मंच पर लय-ताल बिखेरी, तो समूचा मंदाकिनी तट शिव भक्ति और सौंदर्य की दिव्यता में डूब गया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान घाट पर कला-प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। विशिष्ट अतिथियों में साधना त्रिपाठी, डॉ. गोपाल मिश्रा, नीतू सिंह, पार्थ उपाध्याय और जितेंद्र पटेल सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की मंच एवं ध्वनि व्यवस्था देवानंद शास्त्री द्वारा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न की गई। संचालन की जिम्मेदारी आशीष पांडे ने अपने प्रभावी अंदाज़ में निभाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं का मंच बना, बल्कि चित्रकूट की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा देने का सफल प्रयास भी साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!