August 6, 2026 1:44 am

BREAKING NEWS

यूपी विधानसभा चुनावों से पहले मायावती ने अपने समधी पर लिया एक्‍शन, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को फिर किया BSP से बाहर, जानिए क्यों? कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा PM मोदी का VIDEO हटाने की जुर्रत कर Meta ने कर दी भारी भूल, मार्क जुकरबर्ग से सीनियर अफसर तक को मोदी सरकार ने कैसे किया घुटने टेकने पर मजबूर? बलिया के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित; विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताया शोक ‘लू से बचना है तो पिएं कुत्ते के मांस का सूप’, उत्तर कोरिया की किम जोंग सरकार की सलाह से दुनिया हैरान संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा, लोकसभा में इसी हफ्ते पेश हो सकता है FCRA बिल, जानिए क्या है इसमें प्रावधान

रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

वन कर्मियों की टीम ने दी दबिश, वाहन एवं वनोपज सुरक्षित अभिरक्षा में

रायपुर, 05 अगस्त 2026

रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई

राज्य सरकार प्रदेश के वन परिक्षेत्रों में अवैध काष्ठ परिवहन पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र में अवैध वनोपज परिवहन पर अंकुश लगाते हुए वन अमले ने सागौन काष्ठ से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त करने की उल्लेखनीय कार्रवाई की है। वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि परिक्षेत्र में अवैध कटाई एवं वनोपज परिवहन की रोकथाम हेतु रात्रिकालीन गश्त सतत जारी रहेगी तथा वन संपदा को क्षति पहुँचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 02 अगस्त 2026 को रात्रि में अवैध रूप से वनोपज परिवहन किए जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजनगर श्रीमती पूजा यादव के निर्देशन में तत्काल वन कर्मियों की एक टीम गठित की गई और उसे परिक्षेत्र अंतर्गत सघन गश्त हेतु रवाना किया गया।

रात्रिकालीन गश्त के दौरान 03 अगस्त 2026 को प्रातः लगभग 3ः00 बजे परिसर छिंदिया अंतर्गत वन अमले ने एक पिकअप वाहन को जंगल की ओर जाते हुए देखा, जिस पर तत्परता दिखाते हुए वनकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। मौका स्थल वाहन क्रमांक सीजी.-15 ए.सी. 1294 पर सागौन प्रजाति के 04 नग लट्ठे लोड किए जा चुके थे। वाहन में काष्ठ लोड कर रहे व्यक्ति वन कर्मियों को देखते ही मौके से फरार हो गए।
वाहन चालक से की गई पूछताछ में उसके द्वारा किसी भी प्रकार का परिवहन अनुज्ञप्ति अथवा पास न होना बताया गया। तदुपरांत वाहन मय वनोपज को जब्त करते हुए भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्तशुदा वाहन एवं वनोपज को वन परिक्षेत्र कैम्पस रामानुजनगर लाकर सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया है। उक्त कार्रवाई में वनरक्षक श्री राहुल साहू, वनरक्षक श्री सुनील कुमार एवं वन रक्षक श्री बिजेश्वर सिंह ठाकुर सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!