November 27, 2026 11:16 pm

BREAKING NEWS

लोक आस्था के छठ महापर्व पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया संध्या अर्घ्य

रायपुर, 16 नवंबर 2026

लोक आस्था के छठ महापर्व पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया संध्या अर्घ्य

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और बलरामपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े छठ महापर्व के अवसर पर बलरामपुर के सेंदुर नदी बैगा पारा स्थित छठ घाट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने व्रतधारी महिलाओं और श्रद्धालुओं के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था, तप, संयम और पवित्रता का प्रतीक है। यह प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। साथ ही, परिवार और समाज को जोड़कर सामूहिकता तथा सद्भाव का संदेश देता है।
सेंदुर नदी तट पर पारंपरिक छठ गीतों और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्रतधारी महिलाएं, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!