वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विक्रम-1 के प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को दी बधाई

रायपुर, 19 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारत के पहले निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण देश की वैज्ञानिक क्षमता, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि चार-स्टेज वाला यह अत्याधुनिक रॉकेट तेज एवं ऑन-डिमांड लॉन्च सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ देश की रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करेगा। निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है और वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में देश की भूमिका और अधिक मजबूत होगी।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस की इस सफलता ने भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवाचार से जुड़े युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। उन्होंने पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी अभियानों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!