November 20, 2026 11:55 pm

BREAKING NEWS

देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश हर सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले पत्थर दिल होकर उठाना पड़ता है यह कदम, जानिए क्या है संतोष बाई की बेबसी SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 24 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्व खेल जगत में देश की पहचान को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय दल खेल भावना, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के साथ विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जीत के साथ-साथ उनका संघर्ष, परिश्रम और राष्ट्र के लिए समर्पण भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देशवासियों की शुभकामनाएं और विश्वास पूरे भारतीय दल के साथ हैं।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान और गौरव बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!