November 21, 2026 11:47 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को दी बधाई

रायपुर, 1 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती शक्ति और देश के खिलाड़ियों की विश्वस्तरीय क्षमता का प्रमाण है। उनका संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण देश के युवाओं को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि समस्त देशवासियों को दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने नीरज चोपड़ा एवं यशवीर सिंह को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!