August 3, 2026 1:11 pm

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल को दी बधाई

रायपुर, 2 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की पुरुष 90+ किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय मुक्केबाज़ नरेंद्र बेरवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नरेंद्र बेरवाल की यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतना भारतीय मुक्केबाज़ी की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों की विश्वस्तरीय क्षमता का प्रमाण है। नरेंद्र बेरवाल का संघर्ष, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने नरेंद्र बेरवाल को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का मान और गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!