June 13, 2026 12:29 am

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

रायपुर, 12 जून 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने अपनी विलक्षण गायन प्रतिभा और समर्पित साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संगीत को नई पहचान दिलाई। भरथरी गायन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अपनी सशक्त प्रस्तुति और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण के कारण स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कला आज भी लोक संगीत प्रेमियों और नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!