July 29, 2026 11:18 pm

विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 29 जुलाई 2026

मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

’आधारभूत संरचनाओं के कार्यों की कार्ययोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा’

बैठक में बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर एवं सुकमा जिले में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना (एससीए) के तहत आधारभूत संरचनाओं, सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण कार्यों की कार्ययोजनाओं के अंतर्गत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने जिलेवार कार्ययोजना के तहत स्वीकृत सड़क, पुल एवं पुलिया एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

’कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के दिए निर्देश’

मुख्य सचिव  ने बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर एवं सुकमा के कलेक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए निर्माण कार्यों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टरों से निर्माण कार्यों को कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में सड़क के निर्माण के 28, नारायणपुर में 7, सुकमा में 9 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। इसी तरह से पुल निर्माण के कांकेर में 7, सुकमा में 5 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। अन्य स्वीकृत कार्यों को पूर्ण कराने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, पीसीसीएफ श्री अरूण पाण्डेय, गृह विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री भीम सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!