BREAKING NEWS

सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनेगा नया सामाजिक भवन- श्री राजेश अग्रवाल जिला चिकित्सालय बीजापुर में जटिल सर्जरी सफल, गंभीर अवस्था में भर्ती युवक को मिला नया जीवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने वृद्धाश्रम और सखी सेंटर का किया औचक निरीक्षण “पीड़ितों को न्याय और सहायता में देरी नहीं होनी चाहिए” –सुश्री पायल टोपनो सफलता की कहानी सुशासन तिहार में सिरकोतंगा के पारस को मिली राहत, फौती नामांतरण का कार्य हुआ आसान नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल महानदी भवन में होगी राज्य मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर…..

शासन की संवेदनशीलता और जनभागीदारी का अनूठा उदाहरण

 

दूरस्थ वनांचल की धामिनी को मिला आयुष्मान का सुरक्षा कवच, चिंतामुक्त हुआ भविष्य

रायपुर, 25 मई 2026

दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के इरादे से धमतरी जिले में एक ऐतिहासिक पहल की गई। जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित विशेष अभियान “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” के अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित इस विशेष शिविर ने वनांचल के अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नया सवेरा लाने का काम किया है।

इन्हीं बदलावों की एक जीवंत तस्वीर धमतरी जिले के सुदूर ग्राम मोंगरा गहन की निवासी धामिनी के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है, जहाँ भविष्य को लेकर अब एक नया आत्मविश्वास और संतोष चमक रहा है।

कल तक जो थी सबसे बड़ी चिंता, आज मिला उसका स्थायी समाधान
कुछ समय पहले तक धामिनी और उनके परिवार के लिए सबसे बड़ी मानसिक और आर्थिक चिंता बीमारी और उसके इलाज को लेकर थी। सीमित आय और संसाधनों के अभाव के कारण परिवार का कोई भी सदस्य बीमार पड़ता, तो पूरा परिवार गहरे आर्थिक संकट में घिर जाता था। गाँव से अस्पताल की लंबी दूरी, महँगा इलाज और आवश्यक सरकारी दस्तावेजों की सही जानकारी न होना उनकी इस परेशानी को कई गुना बढ़ा देता था। पैसों की तंगी और खर्च की चिंता में कई बार छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज भी टालना पड़ता था, जो बाद में गंभीर रूप ले लेती थीं।

गाँव पहुँचा प्रशासन, शिविर में ही बन गया ‘आयुष्मान कार्ड
धामिनी के परिवार की यह चिंता तब दूर हुई जब जनजातीय गरिमा उत्सव के दौरान प्रशासनिक टीम खुद उनके गाँव मोंगरा गहन पहुँची। श्सरकार आपके द्वार की भावना के साथ आयोजित इस विशेष शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की न केवल जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही उनके दस्तावेज़ भी तैयार किए गए।

इसी शिविर में धामिनी का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंपा गया। कार्ड हाथ में आते ही धामिनी के चेहरे पर जो राहत और खुशी दिखी, वह इस अभियान की वास्तविक सफलता को बयां कर रही थी। धामिनी ने कहा कि अब बीमारी की स्थिति में अस्पताल में इलाज कराना पहले की तुलना में कहीं ज़्यादा आसान हो जाएगा। इलाज के खर्च और आर्थिक परेशानी का जो बोझ हमेशा दिल पर रहता था, वह अब पूरी तरह कम हो गया है। हमारी सुध लेने के लिए केंद्र और राज्य सरकार का बहुत-बहुत आभार, जिनकी योजनाएँ अब सचमुच हम जैसे जरूरतमंदों के घर तक पहुँच रही हैं।

एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम बुनियादी सुविधाएँ
इस विशेष अभियान के दौरान जिले के दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए कई तरह की सेवाओं को एक ही स्थान पर केंद्रित किया गया। शिविरों में मुख्य रूप से आयुष्मान कार्ड निर्माण और निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच,राशन कार्ड, पेंशन योजनाएँ और आवश्यक पहचान पत्रों का अपडेशन के साथ-साथ बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता ताकि ग्रामीणों को शहर न भागना पड़े।

बदलाव की जीवंत मिसाल
प्रशासन की इस संवेदनशीलता और प्रभावी जनभागीदारी ने यह साबित कर दिया है कि जब नीतियां सही नीयत के साथ धरातल पर उतरती हैं, तो समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में वास्तविक और सकारात्मक बदलाव आता है। धामिनी के चेहरे की यह सुरक्षित मुस्कान इसी बात का सबसे बड़ा प्रमाण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!