देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।
अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
Post Views: 11









