July 25, 2026 12:49 am

BREAKING NEWS

ZIM बनाम IND दूसरा T20I ड्रीम11 भविष्यवाणी: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और चोट अपडेट – भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2026 डीएस बनाम सीके ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 12 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट जीजी बनाम केआर ड्रीम11 भविष्यवाणी: मैच 11 प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट, चोट अपडेट मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

सुशासन की मिसाल बना नारायणपुर का ‘सेवा सेतु’ – Aj Ki News

​रायपुर, 24 जुलाई 2026

डिजिटल क्रांति और त्वरित नागरिक सेवाओं के बल पर नारायणपुर का ‘सेवा सेतु केंद्र’ आमजनों के लिए भरोसे का सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितैषी सोच और कलेक्टर के कुशल निर्देशन में संचालित इस केंद्र ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को इतना सरल और पारदर्शी बना दिया है कि ग्रामीणों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से पूर्णतः मुक्ति मिल गई है।

​साकड़ीबेड़ा के तेजराम की बदली राह, बेटे का सपना हुआ आसान

​नारायणपुर जिले के दूरस्थ ग्राम साकड़ीबेड़ा के निवासी तेजराम भोयर को अपने पुत्र मनोज भोयर की आगे की पढ़ाई के लिए आय प्रमाण पत्र की अत्यंत आवश्यकता थी। पूर्व के अनुभवों को याद करते हुए तेजराम आशंकित थे कि प्रमाण पत्र बनवाने में हफ्तों का समय और बार-बार दफ्तरों के चक्कर काटने में पैसे बर्बाद होंगे। ​लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी अर्जी सेवा सेतु केंद्र में जमा की, उनका यह संशय दूर हो गया। मात्र एक दिन (24 घंटे) के भीतर उनके पुत्र का आय प्रमाण पत्र तैयार होकर उनके हाथ में था। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से मनोज की उच्च शिक्षा की राह में आने वाली बाधा दूर हो गई और उनका प्रवेश बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित हो सका।

श्री ​तेजराम भोयर ने कहा कि पहले एक छोटे से कागज़ के लिए कई बार दफ्तरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों नष्ट होते थे। लेकिन सेवा सेतु केंद्र की बदौलत मेरा काम सिर्फ एक दिन में हो गया। यह व्यवस्था हम ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

​घर के पास ही डिजिटल एवं पारदर्शी सुशासन

​सेवा सेतु केंद्र की इस त्वरित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली से अभिभूत होकर तेजराम भोयर ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहृदय आभार व्यक्त किया।

​मुख्यमंत्री जी की दूरगामी सोच से शुरू की गई यह पहल ग्रामीण अंचलों में सुशासन की नई परिभाषा गढ़ रही है। घर के पास ही डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध शासकीय सेवाएं मिलने से न केवल आम नागरिकों का विश्वास शासन-प्रशासन पर बढ़ा है, बल्कि यह कदम छत्तीसगढ़ में ‘लास्ट माइल डिलीवरी’ (अंतिम व्यक्ति तक सेवा) का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!