सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

रायपुर, 31 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीणों, किसानों और जरूरतमंदों के लिए राहत और सुविधा का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव स्तर पर पहुंच रहा है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम बरगांव डूमरटोली निवासी किसान श्री सोहन सिंह को ग्राम बोकी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रदान किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से वे बेहद प्रसन्न हैं और इसे अपनी कृषि गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण सहायता मानते हैं।

श्री सोहन सिंह ने बताया कि खेती-किसानी के दौरान खाद, बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था के लिए अक्सर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उन्हें समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे खेती के आवश्यक कार्य बिना किसी बाधा के पूरे किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे कृषि लागत का बेहतर प्रबंधन होगा और उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों को गांव में ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। शासन की यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि कार्यों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, राजस्व दस्तावेज, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!