मनोज सिंह : ब्यूरो रीवा

रीवा : पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन व सिरमौर एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में… सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल जो पुलिस टीम के साथ कार्यवाई करते हुए 02 वर्ष से फरार 7,000 रुपये के ईनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि..फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर यह रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी नाबालिग लड़की जो घर से बिना बताए कही चली गई है,
जिस पर थाना सेमरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था,
पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान अपहृता को दस्तयाब किया गया, पीड़िता ने बताया कि आरोपी जो बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया था, व जबरजस्ती दुष्कर्म किया।
मामले में धारा- 65(1), 87 बीएनएस, 5/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया था, घटना कारित आरोपी की पता तलाश की गई जो लगातार वक्त घटना दिनाँक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए रीवा पुलिस अधीक्षक द्वारा 7,000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था,
पुलिस टीम द्वारा आरोपी साहिल उर्फ अतुल चतुर्वेदी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मरैला थाना सिरमौर जिला रीवा को दस्तयाब कर पूछतांछ की गई, जिसने जुर्म करना स्वीकार किया,
जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है,
कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका–
SI ललन सिंह नेताम, प्र.आर.आशीष विश्वकर्मा, प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक विक्रम वर्मा, बीपेन्द्र कुशवाहा, चेतन सिंह, कैलाश सोलंकी, सत्य प्रकाश सिंह।







