October 8, 2026 8:34 pm

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज बड़ी ख़बर : धामी सरकार का बड़ा कदम, पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग राष्ट्रीय मंच पर सराही गई छत्तीसगढ़ की पोषण पहलें सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : विष्णु भैया के विजन के अनुरूप पंजीयन व्यवस्था में किए गए सुधारों से नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीः डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत सीधी में ट्रेन सेवा की उम्मीद बढ़ी, रीवा से रामपुर नैकिन तक MEMU चलाने का प्रस्ताव

सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री आवास से बदली कृष्ण कुमार की पारिवारिक स्थिति

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026

दूसरे के खेतों में परिश्रम करके आजीविका चलाने वाले श्रमिक परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास एक पारिवारिक और सामाजिक बदलाव की पहचान बन गया है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत कटगोड़ी में रहने वाले किसान परिवार के मुखिया कृष्णकुमार और उनकी पत्नी दूसरे के खेतों में परिश्रम से अपनी आजीविका चलाते हैं। अब उनके लिए प्रधानमंत्री आवास ने पारिवारिक बदलाव के साथ सामाजिक बदलाव और सुरक्षित जीवन का माध्यम बना दिया है। अब उनका परिवार बिना किसी मौसम की चिंता के सुखद जीवन जीने लगा है।

’पारिवारिक स्थिति’

किसान परिवार से आने वाले कृष्णकुमार के पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है जिस पर वह वर्षा आधारित धान की फसल लेते हैं। इसके अलावा उनके पास आजीविका के लिए दूसरे के खेतों में परिश्रम या फिर अकुषल रोजगारमूलक योजनाओं से मिलने वाले दैनिक रोजगार का ही सहारा है। ऐसी सीमित आय के बीच उनके लिए पक्के मकान का निर्माण करना एक कठिन चुनौती थी। उनकी आजीविका से आय केवल इतनी ही होती थी कि वह अपना जीवन निर्वाह कर सकें।

’आवास से संबल’

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने लाखों परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। ऐसे ही कटगोड़ी में रहने वाले श्रमिक कृष्ण कुमार के लिए भी पक्के मकान की सुविधा ने इस गरीब परिवार को सामाजिक और आर्थिक चुनौनियों से निपटने का सहारा दिया है। पहले कच्चे मकान में बारिश और ठंड के मौसम मे होने वाली परेशानियों से यह दंपत्ति हमेशा संघर्ष करते रहते थे। लेकिन आवास निर्माण के बाद उनकी प्रमुख समस्या का निराकरण हो गया है।

’सामाजिक पहचान बना आवास’

कृष्ण कुमार एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और उनके लिए अपनी कमाई से एक पक्का मकान बनाना बेहद कठिन चुनौती था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकान उनकी पारिवारिक समस्या का निराकरण कर एक सामाजिक पहचान दी है। अब वह अपने परिवार के साथ बरसात की रातें जागकर नहीं बल्कि चौन से सोकर गुजार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!