October 11, 2026 4:32 am

BREAKING NEWS

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर छात्राओं ने रंगोली से दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

 ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर छात्राओं ने रंगोली से दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का सबसे बड़ा आधार है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। श्री कश्यप जगदलपुर के शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित भारत मंडला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और शांति एवं विकास के नए युग की शुरुआत हो रही है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाजसेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। वन मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम में रंगोली बनाने वाली छात्राओं और सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर श्री संजय पांडेय, पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप सहित कॉलेज के प्राचार्य और प्राध्यापक गण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!