October 19, 2026 2:54 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के एम.वाय.अस्पताल में किया पेट सीटी स्केन सेन्टर का शुभारंभ कोलकाता भगदड़: एक अनाउंसमेंट से मची अफरा-तफरी, 19 लोगों की मौत की क्या थी वजह? नवरात्रि में मां बिरासिनी के दरबार में उमड़ती है श्रद्धा, दसवीं शताब्दी से आस्था का केंद्र है प्राचीन धाम 19 अक्टूबर राशिफल: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें किन्हें रहना होगा सावधान टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में ताबड़तोड़ फायरिंग! जुहू में 3 लोगों ने चलाई गोलियां, अभिनेता सुरक्षित उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने छोड़ी पार्टी…दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनने से थे आहत

सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन रक्तदान शिविर आयोजित, 10 लोगों ने किया रक्तदान

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हीमोग्लोबिन और रक्त समूह की भी हुई जांच

सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिवस युवाओं में मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज कबीरधाम जिले के शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय सहसपुर लोहारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय कबीरधाम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपनी सहभागिता निभाई।

शिविर में महाविद्यालय के 9 छात्र-छात्राओं और एक भूतपूर्व छात्र सहित कुल 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। साथ ही हीमोग्लोबिन स्तर और रक्त समूह की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रक्तदान के महत्व से परिचित कराना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना था।

शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान के प्रति जागरूक रहने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, रेडक्रॉस इकाई के स्वयंसेवक तथा स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!