October 11, 2026 12:52 am

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष मेले में बुजुर्गों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष मेले में बुजुर्गों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला आयुष विभाग द्वारा जिला मुख्यालय खैरागढ़ के पिपरिया वार्ड क्रमांक-01 स्थित प्राथमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय आयुष मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में होने वाली कठिनाइयों को कम करने और आत्मनिर्भरता के साथ जीवनयापन करने में मदद मिल सके।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष मेले में बुजुर्गों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

कार्यक्रम में अतिथियों ने 10 बुजुर्गों को चलने-फिरने में सुविधा के लिए छड़ी तथा एक बुजुर्ग को सुनने में सहायता के लिए श्रवण यंत्र प्रदान किया।सहायक उपकरण मिलने से बुजुर्गों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी। इस पहल से उनके जीवन को अधिक सहज, सुगम और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!