October 29, 2026 9:06 am

BREAKING NEWS

डिजिटल सुशासन से पिछड़े वर्ग के युवाओं को मिलेगा लाभ, पोर्टल बनेगा मील का पत्थर केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी खाद्य विभाग के अधिकारियों का IIM इंदौर में 5 दिवसीय प्रबंधन प्रशिक्षण बंगाल कैबिनेट का बड़ा फैसला: नए भर्ती होने वाले शिक्षक अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल और प्रभावी: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान

रायपुर, 09 सितम्बर 2026

देशव्यापी “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष रू सेवा संकल्प अभियान-2026” के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को अपने प्रभार वाले जिलों के कलेक्टरों एवं जिला नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए और इसे जनसेवा, जनभागीदारी एवं नागरिक सहभागिता का व्यापक अभियान बनाया जाए। उन्होंने जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के लिए संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जशपुर में दीप उत्सव सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने जशपुर जिले में अभियान की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि 17 सितंबर को जिले में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत रणजीता स्टेडियम एवं गौरव पथ में दीप उत्सव का आयोजन होगा। जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में भी दीप उत्सव मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत निर्धारित तिथियों के अनुसार जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कूली बच्चों के लिए भाषण, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताएं, पौधरोपण, स्वच्छता जागरूकता अभियान, जिला प्रदर्शनी, 25 वर्षों के बदलाव पर आधारित सफलता की कहानियां, सड़क सुरक्षा सप्ताह, बाइक रैली, रक्तदान शिविर, नशामुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता सहित विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां शामिल हैं।

माइक्रो प्लान के अनुरूप समन्वय से कार्य करने के निर्देश

कलेक्टर श्री व्यास ने वर्चुअल बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ विकसित भारत /2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के लिए तैयार माइक्रो प्लान के अनुरूप सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। प्रत्येक कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अभियान को प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाया जाए।

वर्चुअल बैठक में जशपुर जिले से कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित महिला एवं बाल विकास, नगरीय निकाय, जनसंपर्क एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!